📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / खेल / || 110 किलो से 65 किलो तक का सफर, अब हैदराबाद में चमका बचेली का सितारा ||
खेल

|| 110 किलो से 65 किलो तक का सफर, अब हैदराबाद में चमका बचेली का सितारा ||

📅 02 Sep 2026, 09:04 AM ✍️ Admin 👁 5,526 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
|| 110 किलो से 65 किलो तक का सफर, अब हैदराबाद में चमका बचेली का सितारा ||

•संवाददाता =नरेंद्र चौधरी• ICN India 2026 में सोमांशु साहू ने Transformation Category में हासिल किया दूसरा स्थान

बचेली:- दंतेवाड़ा जिले के बचेली निवासी 22 वर्षीय सोमांशु साहू, पिता के.पी. साहू, ने हैदराबाद में आयोजित ICN India (ICompete Natural) 2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए Transformation Category में द्वितीय स्थान हासिल कर बचेली और दंतेवाड़ा जिले का नाम रोशन किया।

देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों के बीच सोमांशु ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का शानदार परिचय दिया। कोच देवराज सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में सोमांशु ने अपने शरीर में उल्लेखनीय परिवर्तन करते हुए 110 किलोग्राम से अपना वजन घटाकर महज 65 किलोग्राम तक पहुंचाया। लंबे समय की कड़ी मेहनत और फिटनेस के प्रति समर्पण के बाद उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और देशभर के प्रतिभागियों के बीच दूसरा स्थान हासिल किया।

सोमांशु की यह उपलब्धि सिर्फ एक प्रतियोगिता में मिली सफलता नहीं, बल्कि 45 किलोग्राम वजन कम कर खुद को पूरी तरह बदलने की प्रेरणादायक कहानी है। उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति जुनून और निरंतर प्रयास से बड़े से बड़ा बदलाव संभव है।

सोमांशु के पिता के.पी. साहू एनएमडीसी के लोडिंग प्लांट में कार्यरत हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और बचेलीवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सोमांशु को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल