📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / राजनीति / सेवा संकल्प सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को मिली विभिन्न सेवाएं
राजनीति

सेवा संकल्प सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को मिली विभिन्न सेवाएं

📅 03 Oct 2026, 08:38 AM ✍️ Admin 👁 6,138 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
सेवा संकल्प सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को मिली विभिन्न सेवाएं

संतोष यादव

दरभा। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत दरभा ब्लॉक में सेवा संकल्प–सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद सदस्य, जनपद उपाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं और जरूरतों को लेकर संबंधित सेवाओं एवं कार्यों की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं।

जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं और सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने में सहयोग करना रहा।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल