📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / रोजगार / एनएमडीसी ने 12 ग्राम पंचायतों को बांटी टेंट सामग्री, मांग के बाद मिली सुविधा
रोजगार

एनएमडीसी ने 12 ग्राम पंचायतों को बांटी टेंट सामग्री, मांग के बाद मिली सुविधा

📅 22 Sep 2026, 03:05 PM ✍️ Admin 👁 5,978 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
एनएमडीसी ने 12 ग्राम पंचायतों को बांटी टेंट सामग्री, मांग के बाद मिली सुविधा

संवाददाता =नरेंद्र चौधरी

बचेली। एनएमडीसी की ओर से सीएसआर मद के तहत क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों को टेंट से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री मिलने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए एनएमडीसी का आभार व्यक्त किया।

हालांकि, इस वितरण के साथ एक सवाल भी सामने आया है। सरपंचों ने दबी जुबान में बताया कि टेंट सामग्री के लिए पंचायतों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी। कई बार मांग रखने और दबाव बनाने के बाद अब जाकर सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

सरपंचों ने कहा कि सामग्री पंचायतों के सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में उपयोगी साबित होगी। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों की अपेक्षा है कि सीएसआर के तहत पंचायतों की जरूरतों का पहले से आकलन कर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी काम के लिए बार-बार मांग रखने की जरूरत न पड़े।

अब सवाल यह है कि सीएसआर की सुविधाएं जरूरत के आधार पर समय पर मिल रही हैं या मांग और दबाव के बाद?

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल