📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / संस्कृति / || मोदी के जन्मदिन पर चितापुर-छिंदावाड़ा में दीपोत्सव, जगमगाए दीप ||
संस्कृति

|| मोदी के जन्मदिन पर चितापुर-छिंदावाड़ा में दीपोत्सव, जगमगाए दीप ||

📅 17 Sep 2026, 02:08 PM ✍️ Admin 👁 7,879 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
|| मोदी के जन्मदिन पर चितापुर-छिंदावाड़ा में दीपोत्सव, जगमगाए दीप ||

•••भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन•••

दरभा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चितापुर एवं छिंदावाड़ा में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला सदस्य श्रीमती सम्पति नाग एवं भाजपा अजजा जिला मंत्री महादेव नाग के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

दीपोत्सव कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान चितापुर एवं छिंदावाड़ा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल