|| गौण खनिज मद की राशि और विकास कार्यों में कथित अनियमितता को लेकर 18 सितंबर को दरभा में प्रदर्शन ||
📅 16 Sep 2026, 02:10 PM
✍️ Admin
👁 8,586 Views
⏱️ 2 मिनट पठन
दरभा:- गौण खनिज मद की राशि के आवंटन एवं पंचायतों में विकास कार्यों से जुड़े मामलों को लेकर बस्तर क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा 18 सितंबर को दरभा में शांतिपूर्ण धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बस्तर क्रांतिकारी विचार मंच के मुजालाल कश्यप, पूर्व जनपद सदस्य की ओर से तहसीलदार दरभा को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि दरभा क्षेत्र में गौण खनिज मद की लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि के आवंटन, ककमा ग्राम पंचायत में लगभग 55 लाख रुपये के कथित वित्तीय अनियमितता/गबन, 16वें वित्त की राशि तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों से संबंधित गंभीर शिकायतों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन प्रस्तावित है।
आवेदन में संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा पंचायतों में विकास कार्यों एवं शासकीय राशि के उपयोग में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय दरभा के पास शांतिपूर्ण धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन बस्तर क्रांतिकारी विचार मंच के नेतृत्व में दरभा ब्लॉक के जनपद सदस्यों एवं सरपंचगण द्वारा किया जाना बताया गया है।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन किया जाएगा। आयोजकों ने तहसील प्रशासन से कार्यक्रम की सूचना स्वीकार करते हुए आवश्यक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।