📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / राजनीति / बुरुंगपाल में 30 से 35 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन विधायक विनायक गोयल की मौजूदगी में कराया सदस्यता ग्रहण, संगठन ने किया स्वागत
राजनीति

बुरुंगपाल में 30 से 35 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन विधायक विनायक गोयल की मौजूदगी में कराया सदस्यता ग्रहण, संगठन ने किया स्वागत

📅 09 Sep 2026, 10:21 AM ✍️ Admin 👁 7,982 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
बुरुंगपाल में 30 से 35 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन विधायक विनायक गोयल की मौजूदगी में कराया सदस्यता ग्रहण, संगठन ने किया स्वागत

संतोष यादव

तोकापाल। भारतीय जनता पार्टी मंडल तोकापाल के ग्राम बुरुंगपाल में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 30 से 35 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सोमारु राम कश्यप के नेतृत्व में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की बात कही।

चित्रकोट विधायक विनायक गोयल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए युवाओं का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं का भाजपा से जुड़ना संगठन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है और युवा विकास की मुख्यधारा से जुड़कर क्षेत्र के निर्माण में भूमिका निभा रहे हैं।

भाजपा में शामिल हुए सभी युवाओं का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

दुर्जन सिंह कश्यप
महामंत्री,भाजपा मंडल दरभा

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल