AM/NS इंडिया - टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटीकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच किरंदुल के 87 विद्यार्थी नेशनल क्रिटीकल थिंकिंग चैंपियनशिप' के अगले चरण के लिए चयनित
📅 08 Sep 2026, 12:31 PM
✍️ Admin
👁 6,817 Views
⏱️ 2 मिनट पठन
संवाददाता =नरेंद्र चौधरी
किरंदुल :आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) और टाइम्स फाउंडेशन की संयुक्त पहल के तहत किरंदुल व आसपास के सात संकुल केंद्रों में आयोजित ‘नेशनल क्रिटिकल थिंकिंग चैम्पियनशिप’ के प्रथम चरण में 87 विद्यार्थियों का चयन अगले राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में रटने की आदत के बजाय तार्किक विश्लेषण, स्वतंत्र सोच और समस्या-समाधान जैसे भविष्य के जरूरी कौशल विकसित करना है। इस उपलब्धि पर किरंदुल के मंगल भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर सहित जनप्रतिनिधियों और AM/NS इंडिया के प्रतिनिधियों ने 200 से अधिक लोगों की मौजूदगी में चयनित बच्चों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।