📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / रोजगार / NMDC प्रभावित 14 पंचायतों के सरपंचों ने उठाई L1-L2 भर्ती तुरंत शुरू करने की मांग सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाने की भी मांग, NMDC महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
रोजगार

NMDC प्रभावित 14 पंचायतों के सरपंचों ने उठाई L1-L2 भर्ती तुरंत शुरू करने की मांग सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाने की भी मांग, NMDC महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

📅 02 Sep 2026, 02:41 PM ✍️ Admin 👁 7,909 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
NMDC प्रभावित 14 पंचायतों के सरपंचों ने उठाई L1-L2 भर्ती तुरंत शुरू करने की मांग सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाने की भी मांग, NMDC महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

स्थान =दंतेवाड़ा संवाददाता =नरेंद्र चौधरी

बचेली। NMDC प्रभावित 14 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने बुधवार को NMDC के महाप्रबंधक श्रीधर कोडाली को ज्ञापन सौंपकर L1-L2 भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुनः नियुक्त किए जाने पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

सरपंचों का कहना है कि NMDC प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से इस क्षेत्र के लोगों के जीवन और रोजगार से जुड़ा हुआ है। ऐसे में स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलना चाहिए। लंबे समय से L1-L2 भर्ती प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र के युवाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

सरपंचों ने कहा कि एक ओर स्थानीय युवा रोजगार के लिए इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति किए जाने से स्थानीय बेरोजगारों के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में पहले स्थानीय युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

ज्ञापन में सरपंचों ने NMDC प्रबंधन से L1-L2 भर्ती प्रक्रिया को बिना और विलंब किए तत्काल शुरू करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की है।

सरपंचों का कहना है कि क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों के हित में NMDC प्रबंधन को रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल