📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / राजनीति / || भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के आक्रामक तेवर: NMDC में रिटायर्ड कर्मचारियों की अस्थाई भर्ती पर रोक लगाने ED को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी ||
राजनीति

|| भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के आक्रामक तेवर: NMDC में रिटायर्ड कर्मचारियों की अस्थाई भर्ती पर रोक लगाने ED को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी ||

📅 31 Aug 2026, 02:00 PM ✍️ Admin 👁 7,799 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
|| भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के आक्रामक तेवर: NMDC में रिटायर्ड कर्मचारियों की अस्थाई भर्ती पर रोक लगाने ED को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी ||

संवाददाता = नरेंद्र चौधरी

बचेली:- भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजम के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने एनएमडीसी (NMDC) बचेली प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजम की अगुवाई में नगरपालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी, विधायक प्रतिनिधि नीलेश पटले एवं समस्त भाजपा पार्षदों की उपस्थित में NMDC के कार्यकारी निदेशक (ED) बी. श्रीधर कोडाली और महाप्रबंधक (कार्मिक) महेश नायर से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा।

स्थानीय युवाओं के हक के लिए जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता और उपाध्यक्ष अरविंद कुंजम का कड़ा रुख:
वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजम के साथ मिलकर NMDC की नीतियों पर कड़ा ऐतराज जताया और L10 स्तर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अस्थाई (Temporary Base/Contract) भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को मुख्य मुद्दा बनाया। संतोष गुप्ता ने प्रबंधन को स्पष्ट शब्दों में कहा कि NMDC सेवानिवृत्त कर्मियों को दोबारा काम पर रखकर क्षेत्र के योग्य और पढ़े-लिखे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। संतोष गुप्ता एवं अरविंद कुंजम ने मांग की कि रिटायर्ड कर्मियों के री-अपॉइंटमेंट को तुरंत निरस्त किया जाए और L1 तथा L2 स्तर की रुकी हुई भर्तियों को तेजी से पूरा कर दंतेवाड़ा जिले के स्थानीय युवाओं को रोजगार का अधिकार दिया जाए।

उत्पादन बढ़ाने के लिए दिया सटीक सुझाव
प्रबंधन के तर्कों को खारिज करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने NMDC की कार्यप्रणाली में सुधार का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि शिफ्ट बदलने (Shifting) के समय जो 2 से 3 घंटे बर्बाद होते हैं, यदि प्रबंधन उस समय का सही नियोजन करे, तो बिना किसी रिटायर्ड कर्मचारी को रखे ही प्रतिदिन 5,000 टन अतिरिक्त लौह अयस्क का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।

संतोष गुप्ता एवं अरविंद कुंजम के नेतृत्व में उठे नगर विकास के अन्य प्रमुख मुद्दे:
आकाश नगर शिफ्टिंग: आकाश नगर के निवासियों एवं सुविधाओं के स्थानांतरण की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करना।
पेयजल की समस्या: बचेली शहर के हर नागरिक तक शुद्ध और निर्बाध पेयजल पहुंचाना।
CSR में बचेली को स्थान: एनएमडीसी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड में बचेली नगर को प्राथमिकता देना।
निजी अंग्रेजी स्कूल: क्षेत्र के बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं वाले प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल की व्यवस्था करना।
संतोष गुप्ता ने साफ कर दिया कि यदि NMDC प्रबंधन L10 रिटायर्ड कर्मचारियों की अस्थाई नियुक्ति रद्द कर L1-L2 की नई भर्तियां शुरू नहीं करता, तो भारतीय जनता पार्टी स्थानीय नागरिकों और युवाओं के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल